Loading...
अभी-अभी:

JD इस्पात प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, 4 मजदूर घायल

image

Nov 25, 2017

दुर्ग : रसमड़ा स्थित जेडी इस्पात प्लांट में कार्य कर रहे मजदूरों पर शेड गिराने का बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर को गंभीर चोट लगी है।

घटना के वक्त प्लांट में जिस जगह मजदूर कार्य कर रहे थे, उसी स्थान के ऊपर क्रेन चल रहा था। जिसके चलने से अचानक शेड गिरने लगा। सभी मजदूर अपनी जान बचने के लिए भागने लगे, उसी दौरान 4 मजदूरों को चोट लगी।

घायलों में उपेन्द्र दास, ईश्वर विश्वकर्मा, तोप सिंह, देवेन्द्र कुमार शामिल है। घायल मजदूरों की माने तो रोजाना की तरह प्लांट में कार्य कर रहे थे, उसी दौरान प्लांट में शेड गिर गया। शेड काफी पुराना हो चूका था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

घटना के समय प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के इन्तेजाम किये गए थे, लेकिन उसका उपयोग नहीं किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलगांव और अंजोर चौकी पुलिस भी पहुंची। प्लांट में हुए हादसे में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्यवाई की जाएगी।