Loading...
अभी-अभी:

नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने पर आरोपी गया जेल

image

Mar 23, 2019

टी.एल.सिन्हा : मगरलोड थाना क्षेत्र से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव की नाबालिक लड़की से गांव के युवक एवन लाल सेन जो कि रास्ते में स्कूटर चला रही नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी की। मगरलोड थाना में मामला दर्ज होने पर आरोपी एवन लाल सेन उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

बता दें कि आरोपी पर धारा 354, 8 पाक्सो एक्ट के तहत  कार्यवाही की गई। होली के दिन नाबालिक लड़की अपने दीदी जीजा  से मिलने मगरलोड आ रही थी जिससे रास्ते में ही युवक ने तालाब कॉलेज के पास छेड़खानी की। नाबालिक लड़की के परिजनों द्वारा मगरलोड थाने में मामला दर्ज होने के बाद मगरलोड आरक्षी केंद्र द्वारा तत्काल कार्यवाही किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया।