Loading...
अभी-अभी:

जांजगीर जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, एक दूसरे से अलग हुए 15 जोड़ों को दी समझाइश

image

Mar 9, 2019

रवि गोयल : जांजगीर जिला न्यायालय में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जिसमें आपसी मनमुटाव के चलते अलग थलग हुए 15 जोड़ों को इस लोक अदालत में समझाइश देकर, आपसी राजीनामा कराया गया। फेमिली कोर्ट के जज आंनद ध्रुव की समझाइश के बाद आज 15 जोड़ों ने एकदूजे के गले मे वरमाला पहनाकर, फिर से नए सिरे से अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है।

बता दें​ कि जिला न्यायालय के न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव के समक्ष सभी जोड़ों ने एक दूसरे के गले में माला डालकर मुंह मीठा कराते हुए नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत किया है। जिला न्यायालय के न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह कहा की राष्टीय लोक अदालत का जो उद्देश्य था वह पूरा हुआ।

आज यहां राष्टीय लोक अदालत में 15 जोड़े फेमिली कोर्ट के जज आंनद ध्रुव की समझाइश के बाद एक हो गए है। श्री श्रीवास्तव ने सभी जोड़ों को उनके नए वैवाहिक जीवन की शुरुवात के लिए उन्हें बधाई दी है। साथ ही साथ उन्होंने यह अपील भी किया की कोई भी भविष्य में कोई  भी ऐसा काम नहीं करेगा की, उन्हें फेमली कोर्ट पुनः आना पड़े। वही एक हुए जोड़े ने भी यही कहा की घर की लड़ाई घर में ही निपटा लेना चाहिए, अपने बीच में ही समझौता कर लेना चाहिए।