Loading...
अभी-अभी:

धमतरीः जनपद सीईओ पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप

image

Apr 3, 2018

धमतरी। इन दिनों भाजपा पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चला रही है, और इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत करा रही है,चुंकि प्रदेश में भाजपा सत्ता पर काबिज है, तो जाहिर है प्रशासनिक अमला किसी न किसी तरह से उनकी मदद कर रहा है।

2 दिन के अंदर कार्यवाही की मांग...

कुछ ऐसा ही मामला धमतरी में देखने को मिल रहा है, यहां जनपद सीईओ पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगा है। इस मामले में कांग्रेस ने जिला प्रशासन से शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है,जिससे कांग्रेसियों में काफी आक्रोश है। वहीं 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रसियों ने कलेक्ट्रेट घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

वाट्सएप पर प्रचार का आरोप...

दरअसल जानकारी मिली है, कि धमतरी में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर चल रहा है, वहीं इस अभियान का बाकायदा रोड मैप भी तैयार किया गया है, जिसे स्थानीय जनपद सीईओ अपने अधीनस्थ विभिन्न वाट्सएप में पोस्ट कर रहे हैं, साथ ही अपने मातहत कर्मचारियों को जनसंपर्क अभियान में सहयोग करने के निर्देश भी दे रहे हैं।

कांग्रेसियों का आरोप है, कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए पार्टी के कार्यक्रमों का प्रसार आपत्तिजनक है। वहीं ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए ताकि ऐसा कृत्य दोबारा न हो सके। बहरहाल इस मामले में कांग्रेस ने 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्ट्रेट घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, तो वहीं जिला प्रशासन अब मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।