Loading...
अभी-अभी:

दन्तेवाड़ाः 1 महिला सहित 3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

image

Apr 5, 2019

पंकज सिंह भदौरिया- 1 महिला सहित 3 इनामी नक्सली ने किया दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर। सुशीला कारम-प्लाटून 2 सेक्शन कमांडर 3 लाख की इनामी महिला नक्सली बताई जा रही है।

पनसराम वट्टी- नक्सली प्लाटून नम्बर 16 का  कमांडर है, जो  इन्द्रावती एरिया कमेटी में  वर्षो से सक्रिय था। जिस पर समर्पण पॉलसी के तहत  02 लाख का इनाम  है।  साथ  ही राजू कड़ती DKMS अध्यक्ष आत्मसमर्पित नक्सली 1 लाख का इनामी नक्सली ने समर्पण किया है।

प्रेसनोट जारी कर पुलिस ने तीनों के समर्पण का किया खुलासा

प्रेसनोट जारी कर पुलिस ने तीनों के समर्पण का किया खुलासा। आत्मसमर्पित नक्सली नक्सलियों के संगठन में वर्षो से जुड़े बताये जा रहे हैं।  साथ ही बड़ी- बड़ी  वारदातों में सभी शामिल भी  बताये  जा रहे हैं। समर्पित नक्सली बीजापुर इलाके के हैं,  मगर समर्पण दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने किया।

गिरफ्तार महिला माओवादी  कई बड़े एम्बुश में शामिल थी। जो 2003 से सक्रिय बताई जा रही है। वहीं पनसराम वट्टी  ताकीलोड़ नदी पर सीआरपीएफ हमले में शामिल था। जिस हमले में 16 जवान शहीद हुए थे और भी वारदातों पर शामिल था यह नक्सली।  वहीं राजू कड़ती पर भी आगजनी, सड़क खोदने जैसे मामलों में शामिल था।