Loading...
अभी-अभी:

शादी का झांसा देकर वो करता रहा 14 साल की मासूम से दुष्कर्म, गर्भ ठहरने के 5-6 माह बाद खुला राज   

image

Mar 9, 2019

डब्बू ठाकुर- रतनपुर नगर की 14 वर्षीया मासूम बालिका से बिलासपुर के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब नाबालिक की पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने डॉक्टरों के पास चेकअप कराया। तब उसे पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी के पेट में 5 से 6 माह का गर्भ है। तब मां ने अपनी बेटी से पूछताछ किया तो उसने सारी जानकारी अपनी मां को बताई। जहां उसकी मां उसे लेकर रतनपुर थाने में पहुंची और प्रार्थी की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस 376 का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई है, जहां पर उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

नाबालिग के पेट दर्द की शिकायत के बाद चेकअप के दौरान हुआ खुलासा

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर के 14 वर्षीया नाबालिग बालिका की बड़ी बहन का विवाह बिलासपुर में हुआ है। जहां पर वह अपने दीदी के यहां 8 से 9 माह पूर्व  गई थी। इस दौरान उसकी दीदी के पड़ोसी से उसका परिचय हुआ। तब एक दिन बिलासपुर निवासी विजय ने उससे कहा कि चलो मेरे घर में घूम के आना। जब बालिका उसके  घर में पहुंची तो कोई नहीं था। तब उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका उसे लगातार ऐसा करने से मना करती रही, लेकिन वह उससे दुष्कर्म करता रहा। यहां तक कि वह रतनपुर में आकर उसे शादी का झांसा देकर नगर के पहाड़ और जंगल के साथ बैरागवन में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।

इस दौरान बालिका का पेट लगातार बढ़ता रहा। परिजनों ने किसी बीमारी की आशंका को लेकर उसका चेकअप डॉक्टरों से करवाया। तब डॉक्टरों ने बताया कि बालिका के पेट में 5 से 6 माह का गर्भ है। तब उसकी मां ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने बताया कि बिलासपुर का विजय  उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। उसने शादी करने की बात भी उससे कहीं है। जब उसे मालूम हुआ कि गर्भ ठहर गया है तो उसने मेडिकल से गोली लाकर खिलाने की बात कही है। ताकि गर्भपात हो जाए लेकिन वह रतनपुर नहीं आया है। ऐसी जानकारी बालिका ने अपने मां को दिया। तब उसकी मां  उसे लेकर रतनपुर थाना में पहुंची। जहां पर इस मामले की उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। तब रतनपुर पुलिस ने प्रार्थीन की रिपोर्ट पर 376 का मामला दर्ज कर, आरोपी युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार कर रतनपुर थाना ले आई। जहां पर उसे न्यायालय में पेश करने की बात कह रही है। वहीं रतनपुर पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच और मार्कशीट की जांच के उपरांत अन्य धाराएं भी इस मामले में जुड़ सकती है। फिलहाल पुलिस इस मामले में 376 का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।