Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः पत्नी के रोकने पर गुस्से में आकर कर दी पत्नी की हत्या

image

Mar 20, 2019

आशुतोष तिवारी- बस्तर पुलिस ने सीआरपीएफ  कोबरा 204 बटालियन के एक जवान को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जवान का नाम गुरवीर सिंह है जो उत्तरप्रदेश के बदायूं का रहने वाला था और छह महीने पहले ही मृतिका अनुप्रिया गौतम  से उसकी शादी हुई थी। दरअसल चार दिन पूर्व कोबरा के जवान गुरवीर ने अपने अधिकारियों को जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।

अंदरूनी क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने से रोक रही थी पत्नी

आत्महत्या की जानकारी पर नगरनार थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जवान से पूछताछ की। जवान द्वारा पुलिस को लगातार गुमराह किया जाता रहा पर मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि महिला कि गला दबाकर हत्या की गई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर जवान ने भी अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चुनाव में उसकी ड्यूटी बस्तर के अंदरूनी क्षेत्र में लगाई गई थी। पत्नी द्वारा लगातार जवान पर दबाव बनाया जा रहा थी कि वह अंदरूनी क्षेत्र में न जाये और इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर जवान ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल जवान को हत्या व साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। वहीं मृतिका के शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।