Loading...
अभी-अभी:

नाबालिक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

image

Mar 1, 2019

टी.एल. सिन्हा- विकासखंड मगरलोड से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव की लड़की को पिछले डेढ़ माह से बहला-फुसलाकर अपने साथ आरोपी दयालु सारथी निवासी संजय नगर कुरूद, शादी का झांसा देकर भिलाई में रखकर, उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जिस पर मगरलोड पुलिस द्वारा चलाए जा गये विशेष अभियान, ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश प्रारंभ किया। जिसमें आरोपी का लोकेशन भिलाई नगर थाना क्षेत्र रूआबांधा में संदिग्ध स्थल पर मिलने पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल रात्रि  मे ही पुलिस द्वारा दबिश दी गई। जहां बालिका को आरोपी दयालु उर्फ सूर्या सारथी उम्र 21 वर्ष के साथ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को 28 फरवरी को बरामद किया गया। 

मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की लड़की को छुपा कर रखा था भिलाई में

नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसका अपहरण कर लिया। वहां से भिलाई में पत्नी के रूप में अपने साथ रखकर, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी पर धारा 363, 366 और 376 भारतीय दंड विधान एवं बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 पाकसो के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय यादव, उप निरीक्षक सुभाष लाल, आरक्षक रविंद्र साहू, धीरज डडसेना, महिला आरक्षक खिमेश्वरी साहू, अमरलता लकड़ा का विशेष योगदान रहा।