Loading...
अभी-अभी:

ननि का कारनामा : मृत गायों को नोच–नोच कर खाते रहे कुत्ते

image

Aug 31, 2017

दुर्ग : जिले में हुए गायों की मौत का सियासत अभी शांत ही नहीं हुआ हैं कि दुर्ग के शनिचरी बाजार स्थित कांजी हाउस में 7 गायों की भूख से मौत का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद दुर्ग में गायों के नाम से एक बार फिर सियासत गरमा गई हैं। नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में अल सुबह 7 गायों की मौत होने के बाद नगर निगम मृत गायों के शव को ट्रेचिंग ग्राउंड में खुले में ही फेंका दिया हैं, उन मृत गायों के शवों को आवारा कुत्ते नोच–नोच कर खा रहे थे।

मामले की खबर लगते ही घटनास्थल कई संगठनों ने निगम को आड़े हाथों लेते हुए गायों की मौत का जिम्मेदार निगम प्रशासन को बताते हुए हंगामा करने लगे। जिसके बाद मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची। कांग्रेसियों ने आरोप लगते हुए कहा हैं कि जिस प्रकार राजपुर में गायों की भूख के कारण मौत हुई हैं, उसी तरह दुर्ग के कांजी हॉउस पर भी भूख के आभाव में गायो की मौत हुई हैं और निगम प्रशासन गायों की मौत को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। जिसके चलते आए दिन गायों की मौत हो रही हैं। वहीं वार्डवासियों की माने तो ट्रेचिंग ग्राउंड में आए दिन जानवरों की शव को खुले में फेंका दिया जाता हैं। आज तो एक साथ कई गायों को लाकर फेंक दिया गया। इधर दुर्ग महापौर ने गायों की मौत पर निंदा करते हुए जांच करने का आदेश दिया हैं। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही हैं।