Loading...
अभी-अभी:

नक्सलियों ने लगाई थी यात्री बस में आग, एक यात्री जिंदा जला

image

Apr 17, 2019

पंकज सिंह भदौरिया : नक्सलियों ने 8-08-2018 को भांसी थाना के नजदीक मुख्य सड़क पर 1 ट्रक और 2 यात्री बस को आग लगा दी थी। इसी हिंसक आगजनी में 1 आदमी की बस के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गयी थी। मृतक आदमी के DNA टेस्ट से शव की शिनाख्त सतीश यादव जगदलपुर के रूप में हो गयी है। 

मृतक की पत्नी प्रशासन से लगाए बैठी है उम्मीद
बता दें कि मृतक की पत्नी प्रियंका यादव अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ मदद की उम्मीद लगाये प्रशासन के पास पहुँच रही है। मगर अब तक प्रशासन की कोई मदद नही मिली। इतना ही नही जब मदद मांगने पीड़ित महिला दन्तेवाड़ा कलेक्टर के पास पहुँची तो उसे वहाँ से भी मायूसी हाथ लगी।

नक्सलियों की क्रूरता 
दरअसल नक्सली आगजनी में पहली बार नक्सलियों की क्रूरता इस तरह दिखी की यात्री बस में यात्री ही जिंदा जल गया। दूसरी तरफ पीड़ित महिला अपने मायके गीदम में है। घर पर कोई कमाने वाला भी नही है। जबकि शासन द्वारा नक्सल हिंसा पीड़ित को तत्काल 5 लाख रुपये, नौकरी, आवास और शिक्षा की व्यवस्था शासन कर पीड़ितों की मदद करती है।