Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः निगम की लापरवाही, पाइप लाइन नहीं मगर बिल हाजिर

image

Apr 10, 2019

राम कुमार यादव- अम्बिकापुर नगर निगम में एक बार फिर  निगम की लापरवाही देखने को मिली। निगम ने एक ऐसे हितग्राही को बिल भेज दिया, जहां नल का नामोनिशान नहीं है। वही नोटिस के आने से पूरा परिवार सकते में है। व्यक्ति गरीब तबके के हैं, जिनको हजारों का जल बिल दे दिया गया है, जिससे वे बहुत दुखी  हैं। ये पूरा मामला अंबिकापुर के खाल पारा निवासी दीपा बुनकर की है जिनके घर नल  का नामोनिशान नहीं है। उनके घर कभी नल लगा ही नहीं था, पर अचानक से  कुछ दिन पूर्व बकाया बिल जो कि तीन हजार कुछ सौ रुपये का है, उनके पास आया तो होश ही उड़ा दिये। यह उस गरीब परिवार के लिए बहुत ही भारी रकम है जिसे चुका पाने में वह असमर्थ है।

नल लगवाने का फार्म भरा था, मगर नल कभी नहीं लगा

दीपा बुनकर को यह नहीं पता उनके पास नल जल का बिल नोटिस आया क्यों, उनके घर तो नल है ही  नहीं। वह जरूरत का पानी  सामने लगे  हेंडपम्प से प्राप्त करतीं हैं लेकिन अचानक बिल आ जाने से वह काफी परेशान है। पूर्व के पार्षदी चुनाव में  उन्होंने नल लगवाने का फार्म भरा था। उसके बाद कभी कोई निगम का कर्मचारी  उनके घर नल लगाने नहीं आया पर आज  ये बिल पता नहीं कैसे आ गया।

नगर निगम के आला अधिकारियों का हस्यास्पद बयान

वहीं नगर निगम के आला अधिकारियों का हस्यास्पद बयान सुनने में आ रहा है। नगर निगम के आला अधिकारी अपने बचाव में यह कहते नजर आ रहे हैं कि  अगर किसी हितग्राही को  ऐशा कुछ नोटिस आया तो उस व्यक्ति को निगम में आकर शिकायत करनी चाहिए। यदि निगम के कर्मचारी  से ऐसी चुक  हुई हैं तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक तो ठीक है लेकिन अपने बचाव में निगम के अधिकारियों ने पूर्वजों तक को नहीं बख्शा। निगम के आला अधिकारी ने  कह दिया  हो सकता है उनके पूर्वजों का  नल बिल बकाया होगा, जिसका बिल हितग्राही के पास पहुंच गया। बहरहाल मामला जो भी हो  इस पर  निगम की लापरवाही साफ झलकती है।