Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः अब नगर निगम करेगा डोर टू डोर कचरा संग्रहण और कलेक्शन कार्य

image

Mar 30, 2018

राजनांदगांव। नगर निगम एक अप्रैल से डोर टु डोर कचरा संग्रहण और राशि कलेक्शन खुद करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। वर्तमान में निगम क्षेत्र में महिला समूहों के द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं राशि का कलेक्शन किया जा रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजनादगांव नगर निगम ने भी डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया है, और 2018 में होने वाले स्वछता सर्वे में शहर को अव्वल आने के लिए एस एल आर एम भी शुरू किया गया है ,जिसके माध्यम से शहर से कचरा एकत्र कर महिला समूहों के द्वारा संग्रहित किया जा रहा है।

हरे और नीले डस्टबिन का वितरण भी किया...

निगम के द्वारा प्रत्येक घरों में हरे और नीले डस्टबिन का वितरण भी किया गया है। वहीं कचरा संग्रहण के लिए महिला समूहों को दो से तीन वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन इन समूहों के द्वारा न तो समय पर कचरा संग्रहित किया जा रहा है और न ही कलेक्शन।

निगम आयुक्त का कहना...

अब ऐसे में निगम खुद इन कार्यों को करने की कवायद शुरू कर रही है। वहीं निगम के आयुक्त का कहना है कि महिला समूहों को डोर टू डोर कचरा संग्रहित करने के लिए प्रत्येक घरों से तीस रूपये ,पचास रूपये और होटलों एवं दुकानों से 150 रूपये तक की राशि प्रतिमाह लेने की अनुमति थी, लेकिन इन समूहों के द्वारा राशि का कलेक्शन नहीं होने के चलते काम बंद किया। वहीं नगर निगम ने अब अच्छे से यह काम करने वाले महिला समूहों के माध्यम से यह काम करवाने की बात कही है।