Loading...
अभी-अभी:

बिलासपुर मंत्री के घर में कचरा फेंकने के मामले में कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

image

Sep 20, 2018

शैलेन्द्र पाठक : बिलासपुर मंत्री के घर में कचरा फेंकने के मामले में कांग्रेसियों की धुनाई के बाद कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने सिविल लाइन थाने का घेराव किया।

कांग्रेसियों की मांग जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR और बर्खास्त करने की कार्यवाही नहीं कर दी जाती उनका धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव ने सरकार पर आरोप लगाया चुनाव पास आते ही कांग्रेस को परेशान करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पीटा जा रहा है इसलिए उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक दूसरी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हो जाती। इधर कांग्रेस के लीगल सेल के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने भी मामले में पुलिस के दोषी अधिकारियों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज करने की मांग की है और कानूनी नोटिस पुलिस को दी है।