Loading...
अभी-अभी:

जिले में बारदाना नहीं होने से आधे से अधिक खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी बंद

image

Jan 15, 2019

रोहित कश्यप - मुंगेली जिले में बारदाना नही होने  की वजह से आधे से अधिक खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी बंद हो गई है जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा जा रहा  है वहीं नाराज  किसानों द्वारा खरीदी केंद्रों में जमकर हंगामा भी किया जा रहा है बता दे कि मुंगेली जिले में कुल 88 उपार्जन केंद्र खोले गए हैं जिनमें से कई केंद्रों में  जहां बारदाने नही होने के कारण सप्ताह भर से खरीदी बंद है तो वहीं 42 केंद्रों में लगातार तीन दिनों से  धान की खरीदी पूरी तरह से बंद है।

कलेक्टर ने जल्द ही व्यवस्था कराने की बात कही

यहीं वजह है कि मंगलवार को मुंगेली  जिले के जरहागांव  धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी बंद होने को लेकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए किसानों का कहना है कि जल्द ही अगर खरीदी शुरू नही  की गई तो आंदोलन किया जाएगा इधर नाराज किसानों को शांत करना अब खरीदी प्रभारियों के  मुश्किल होता जा रहा है वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष लखन बांधले ने केंद्र पहुंचकर  किसानों का साथ देते हुए मुंगेली जिला प्रशासन बारदाना उपलब्ध कराने में असफल बताया है। हालांकि कलेक्टर डोमन सिंह ने जल्द ही बारदाने की व्यवस्था कर लेने की बात कही है।