Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की सरकार बनते ही सक्रिय हुए पत्थलगड़ी समर्थक

image

Jan 4, 2019

संतोष गुप्ता : कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से एक बार पत्थलगड़ी समर्थक सक्रिय हो गये हैं। इसका ताजा उदाहरण जिले के बगीचा विकासखंड के बछरांव गांव में देखने को मिला जहां पत्थलगड़ी समर्थक पत्थलगड़ी को सुरक्षित करने के लिये उसके चारो ओर चबुतरे का निर्माण करा दिया है। पिछले साल अप्रेल माह में पत्थलगड़ी विवाद पनपा था जो कई महिनो तक मीडिया में छाया रहा। भाजपा के लोग जहां पत्थलगड़ी को संविधान के विरूद्ध मानते हैं वहीं पिछले साल कांगे्रस पत्थलगड़ी को समर्थन देते दिखे थे। 

बता दें कि बगीचा विकासखंड के कलिया, बुटंगा एवं बछरांव में पत्थलगड़ी को लेकर पिछले साल कांग्रेस और भाजपा में राजनीति काफी गरमाई हुई थी। पत्थलगड़ी को लेकर उक्त गांव में पिछले साल रायगढ़ लोक सभा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सदभावना यात्रा भी निकाली गई थी जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। 

पिछले साल अप्रेल 2018 में नारायणपुर एवं बगीचा थाने में 8 पत्थलगड़ी समर्थको खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ था जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। पत्थलगड़ी समर्थक पूर्व आईएएस अधिकारी हेरमोन किण्डो को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। जब हेरमोन किण्डो जशपुर जेल में बंद थे उस दौरान उनकी आईएसए बहन रायपुर से  उनसे जषपुर जेल में  मिलने आई थी। तात्कालिक जेलर ने नियम विरूद्ध हेरमोन किण्डो को उसकी आईएएस बहन से जेल में मुलाकात करवाया था जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वर्तमान में सभी आठ पत्थलगड़ी समर्थक जमानत पर जेल से बाहर हैं। अभी कांगे्रस की सरकार में बैठे एक माह भी नहीं बीता है और पत्थलगड़ी समर्थक पूरी उर्जा के साथ पत्थलगड़ी विचारधारा को लेकर सक्रिय हो गये हैं। बछरांव में पत्थलगड़ी के चारो ओर चबुतरा का निर्माण करा दिया गया है। 

पिछले साल जब राज्य में भाजपा की सरकार थी और जिले की तीनो विधानसभा में भाजपा के विधायक थे तब भाजपा के लोग पत्थलगड़ी का काफी विरोध करते हुए नजर आये थे। यही नहीं बुटंगा गांव में पत्थलगढ़ी विरोधी लोग पत्थलगड़ी को तोड़ भी दिये थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेष समेत जषपुर में भी भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है। जिले के तीनो विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। 

इन आठ पत्थलगड़ी समर्थकों को खानी पड़ी जेल की हवा 
पिछले साल आठ पत्थलगड़ी समर्थको को जेल की हवा खानी पड़ी थी। आठ आरोपियो में से एक पूर्व आईएएस अधिकारी हेरमोन किण्डो भी थे। हेरमोन किण्डो के खिलाफ जिले के थाना नारायणपुर में 149, 153 बी, 505 1 (ग) 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसी प्रकार जोसेफ तिग्गा, फुलजेंस एक्का, मिलियन मिंज, सुधीर एक्का,जगदेव मिंज,दाउद कुजूर एवं पीटर खेस के खिलाफ थाने में अपराध पंजीबद्ध हुआ था। जोसेफ तिग्गा के खिलाफ 149, 153 बी, 505 1 (ग) 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसी तरह फुलजेंस एक्का, मिलियन मिंज, सुधीर एक्का,जगदेव मिंज एवं दाउद कुजूर के खिलाफ 341, 147, 149, 294, 353, 186, 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आठवां आरोपी पीटर खेस के खिलाफ नारायणपुर थानाा में 149, 153 (बी), 505 1 (ग), 120 बी, 109, 117 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।