Loading...
अभी-अभी:

55 वर्षीय महिला नाबालिग बच्चे से करा रही गांजे की बिक्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

Apr 2, 2019

डब्बू ठाकुर : नगर की 55 वर्षीय एक विधवा महिला के द्वारा गांजे की बिक्री नाबालिग बच्चे से कराई जा रही थी। जिसकी सूचना मुखबिर के द्वारा रतनपुर पुलिस को दिया गया। तब रतनपुर पुलिस ने दबिश देकर 2 किलो गांजा के साथ बिक्री की हुई नगदी रकम जप्त की गई। वहीं महिला को गिरफ्तार कर रतनपुर थाना ले जाया गया जहां पर उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी में वह जुटी है।

विधवा महिला कई वर्षोें से बेच रही थी गांजा
इस संबंध में रतनपुर थाना के एसआई रामनिरंजन राठीया से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर के महामाया पारा की विमला बाई पति स्वर्गीय पुरुषोत्तम सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष की लंबे अरसे से गांजा बिक्री की खबर रतनपुर पुलिस को मिल रही थी। उसके द्वारा घर में एक गड्ढा खोदकर रखा गया था। जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। जहां पर से वह एक नाबालिक बच्चे से गांजा की बिक्री करा रही थी। 

नाबालिग बच्चा कर रहा गांजे की बिक्री
रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जब गांजा विक्रेता के यहां पहुंची तो देखा कि एक खरीदार घर से गांजा की पुडि़या लेकर निकल रहा था। जोकि पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। तब पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि  सामने खड़ा नाबालिक बच्चा गांजा की बिक्री कर रहा है। जिसके पास पहुंचकर रतनपुर पुलिस ने इस मामले के संबंध में पूछताछ किया तो उसने घर में जहां पर गाजा रखा हुआ था उसे दिखाया।

2 किलो गांजे के साथ नगदी रकम बरामद
तब पुलिस ने 2 किलो गांजे के साथ नगदी रकम 5760 रुपये जप्त कर महिला को गिरफ्तार कर थाना ले आई है । जहां पर उसके खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत रतनपुर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के घर 2 किलो गांजे की कीमत दस हजार रुपये है। इस मामले में रतनपुर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई पूरा होने के पश्चात महिला को न्यायालय में भी पेश करने की बात वह कर रही है।