Loading...
अभी-अभी:

डौंडीः पुलिस ने ग्रामीणों को दी साइबर अपराध की जानकारी 

image

May 27, 2019

लक्ष्मीकांत बांसोद- डौंडी पुलिस ग्राम पंचायत कामता व औराटोला के ग्रामीणों व रक्षा समिति  के सैकड़ों लोगों को साइबर अपराध, आई टी एक्ट, पास्को एक्ट, महिला संबंधी अपराध की  जानकारी दी। 

डौंडी थाना प्रभारी विकास देशमुख ने ग्रामीणों से साइबर अपराध के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि किसी की निजी जानकारी को प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना, किसी की भी निजी जानकारी कंप्यूटर से निकाल लेना या चोरी कर लेना भी साइबर अपराध है।

वहीं आगे पास्को एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्ट बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट, सेक्सुअल असॉल्ट और पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। वर्ष 2012 में बनाए गए इस कानून के तहत अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा तय की गई है।

किसी भी प्रकार के अत्याचार से भयभीत होकर चुप न बैठने का आह्वान

वहीं थाना प्रभारी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी में फोकस करते हुए  ग्रामीणों से चर्चा की और जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अत्याचार से भयभीत होकर चुप नहीं बैठना है, बल्कि पुलिस को खुल के जानकारी देना है। डौंडी पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी। आगे विकास देशमुख ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों पर आये दिन अत्याचार हो रहे हैं। उसी को हम सबको मील के लड़ना है। किसी भी प्रकार के  हो रहे अत्याचार को नहीं छिपाना है।