Loading...
अभी-अभी:

कांकेर में विकास यात्रा की तैयारियां पूरी, 638 कार्योें का लोकार्पण

image

May 14, 2018

छत्तीसगढ़ वन मंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री महेश गागड़ा विकास यात्रा 2018 के आमसभा स्थल मेलाभाठा गोविंदपुर में आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे है। इस दौरान महेश गागड़ा ने मंच व्ही.आई.पी. बैठक और आम जनता के बैठक स्थल का निरीक्षण किया। 

बता दें कि कांकेर जिले में विकास यात्रा 2018 की प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है। आम सभा स्थल पर मंच, बैठक, व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी स्थल हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के सामग्री वितरण सहित अन्य सभी व्यवस्थायें पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जंगलवार कॉलेज मैदान से आम सभा स्थल मेलाभाठा गोविंदपुर तक स्वागत द्वार बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कांकेर जिले के लिए 328 करोड़ 70 लाख रूपये के 638 कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 2 करोड़ 52 लाख 41 हजार रूपये की हितग्राही मूलक योजनाओं मे सामग्री वितरण और सहायता राशि का वितरण किया जाएगा।