Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ : 30 से भी अधिक सफाई कर्मियों को नगर निगम ने निकाला काम से

image

Apr 16, 2018

रायगढ़ नगर निगम में काम करने वाले 30 से भी अधिक सफाई कर्मियों को अचानक काम से निकाल दिया गया जिसके कारण उनके साथी कर्मचारियों ने आज पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प करते हुए भारी हंगामा किया और निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। 

नगर निगम के 48 वार्डो में तीन सौ से अधिक कर्मचारी हैं जिन्हें दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम लिया जा रहा है और शासन के नए आदेश के तहत इनमें से 194 कर्मियों को निकाला जाना है और पहली किश्त के रूप में 3 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने से यह हंगामा खड़ा हो गया है।

नाराज कर्मचारियों कर्मचारियों का आरोप है कि वे बिना छुट्टी के काम करते आ रहे हैं और उनकी कोई मांगे निगम प्रशासन द्वारा नही मानी जा रही है इतना ही नही उन्हें जो सुविधाएं दिए जाने का नियम बनाया गया है उससे भी वे लोग वंचित है। बता देें आज उनके 30 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है जिससे वे काम काज बंद कर उन्हें वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी मांगे नही मानी जाती तो वे अपना काम काज और सफाई व्यवस्था बंद रखेंगे। 

वहीं निगम आयुक्त का कहना है कि जिस समय नगर निगम को शहर के वार्डों में सफाई कर्मियों की आवश्यकता थी तब के हिसाब से 300 कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी के रूप में रखा गया था लेकिन अब शासन ने 194 सफाई कर्मियों को नौकरी से हटाने का आदेश दिया है और उसी के तहत धीरे-धीरे कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया जा रहा है। उनका कहना है कि हटाए गए महिला कर्मचारियों को दूसरा मौका दिया जा सकेगा लेकिन वे सुनने को तैयार नही है। उनका कहना है कि इनसे बातचीत की जा रही है और सफाई कर्मचारियों को काम काज में वापस लौटने के लिए बातचीत की जा रही है।