Loading...
अभी-अभी:

प्रथम वित्त मंत्री रहे रामचंद्र सिंह देव को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई

image

Jul 22, 2018

अजय गुप्ता : छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्त मंत्री रहे डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव को आज हजारों लोगों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी कोरिया पैलेस में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया इस मौके पर उनकी भतीजी अंबिका देवी ने उन्हें मुखाग्नि दी डॉ रामचंद्र सिंहदेव को अंतिम विदाई देने प्रदेश के कई मंत्री व संभाग के विधायक काफी संख्या में मौजूद रहे।
जिले भर में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ की राजनीति में कुमार  साहब के नाम से लोकप्रिय डॉ रामचन्द्र सिंहदेव का बीती रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था भगत सिंह देव के निधन का समाचार मिलते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई शुक्रवार की शाम उनका शव सड़क मार्ग से अंबिकापुर से बैकुंठपुर पहुंचा जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भतीजी ने दी सिंह देव को मुखाग्नि

इस मौके पर उनकी भतीजी अंबिका सिंह देव ने उन्हें मुखाग्नि दी भगत सिंह को अंतिम विदाई देने प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत संसदीय सचिव चंपा देवी पावले विधायक श्याम बिहारी जायसवाल अनुराग सिंह देव लाल विजय प्रताप सिंह समेत संभाग के सभी विधायक कमिश्नर कलेक्टर-एसपी उनके विदेश से आए हुए परिवार के लोग समेत मध्य प्रदेश के कई विधायक मौजूद रहे।