Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

image

Apr 7, 2019

रोहित कश्यप- मुंगेली जिले के उप जेल में बीती देर रात एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद से  जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

5 सालों से जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहा था मृतक

पूरा मामला मुंगेली के उप जेल का है, जहां फास्टरपुर थाना के 302 मामले में करीब 5 सालों से जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी संतु धृतलहरे   नवागांव ठेलका  निवासी ने बीती देर रात जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने जेल प्रबंधन की सुरक्षा इंतेजाम की पोल खोल कर  ही रख दी है। इस पूरे मामले  में जेलर जे एल पुरैना  ने  मीडिया को   बताया कि  मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसका मेंटल हॉस्पिटल में भी उपचार किया गया है। आपको बता दे कि जेलर अभी अवकाश में है और  इस बीच घटित हुई इस घटना से जेल में  सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बहरहाल मृतक का शव जिला अस्पताल में है। जहां पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। सिटी कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण पटेल ने  जेल अंदर कैदी द्वारा  आत्महत्या कर लेने की घटना की पुष्टि की है। वहीं तहसीलदार ने बताया कि  मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा कार्यवाही के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।