Loading...
अभी-अभी:

एनएसयूआई के दो युवकों पर चली गोली, फेसबुक पर कमेंट के चलते हुआ गोलीकांड

image

Dec 9, 2018

हेमंत शर्मा : मतगणना के दो दिन पहले राजधानी के महादेव घाट स्थित शनि मंदिर के पास दो युवकों पर गोली चली है। घायल दोनों युवक एनएसयूआई का नेता है और गोली चलाने वाले युवक को भी किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है घायल युवकों ने फेसबुक पर कुछ कमेंट किया था, जिसके चलते गोली मारी गई है। आरोपी को पुलिस ने छेरीखेड़ी के पास पकड़ लिया है। बता दें कि मतगणना के पहले राजधानी में गोलीकांड होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। 

जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है, हमले में एनएसयूआई के तुषार पांडे और प्रताप चंद्राकर घायल हो गए हैं। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर है। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। गोली चलाकर आरोपी अरुण यादव फरार हो गया था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर छेरीखेड़ी के पास गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मामूली विवाद में पहले भी जेल जा चुका है। एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि फेसबुक में युवक ने कमेंट किया था। तीनों युवकों का राजनीतिक पार्टी से संबंध हैं लेकिन अभी राजनीतिक रंजिश को लेकर बातें सामने नहीं आई है वारदात के समय आरोपी के साथ कुछ और युवक थे। दोनों युवकों को घुटने पर गोली लगी है। दोनों खतरे से बाहर है। युवकों का इलाज चल रहा है इसलिए उससे अभी पूछताछ नहीं की गई। इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी। उसके बाद जो जानकारी मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि लाइसेंसी हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है।