Loading...
अभी-अभी:

5 एकड़ जमीन पर बनी मंडी ​हो रही धराशायी, तत्कालीन शासन ने मंडी बनाने पर किया था 267.33 लाख रूपए खर्च

image

Mar 5, 2019

सुशील सलाम : कांकेर जिले के परलकोट क्षेत्र के एक मात्र उपज मंडी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, रमन सरकार द्वारा करोड़ो की प्रॉजेक्ट से यहाँ उपज मंडी किसानों एवं व्यापारियों के हित मे बनाया गया था पर देख रेख के अभाव में खंडाहर में तब्दील हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं क्षेत्रीय सांसद विक्रम द्वारा यहाँ उपज मंडी का स्वीकृत 2008 में किया गया एवं बड़े ही जोर शोर से तामझाम के साथ बनकर भी तैयार भी हो गया,लगभग 5 एकड़ जमीन पर बने यहाँ मंडी आज धरासाई होते दिखाई दे रहा है।

तत्कालीन शासन ने 267.33 लाख खर्च कर तो दिया पर सही व्यवस्था नही होने के चलते आज शराबियों का अड्डा बन गया। करोड़ो का प्रॉजेक्ट से बने भवनों का हाल जर्जर हो चुके हैं,आपको बता दें कि 2008 से 2019 अब तक 11 सालो में तत्कालीन सरकार द्वारा इस पर कभी भी सुध नही लिया गया। सिर्फ प्रवेश द्वार में चमचमाती बोर्ड ही दिखाई देता है जिसका बस्तविक्ता कुछ इस प्रकार का है जो आपके सामने है। आज भी किसान एवं व्यापारी इस उम्मीद से बैठे हैं कि यहाँ उपज मंडी खुले और उनको फसल का सही उचित दाम मिल सके,किसानों को बाहर जैसे कोचिया के पास फसल बेचते हैं तो उनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं।