Loading...
अभी-अभी:

पर्यटक स्थल सरोदा बांध के आसपास हो रहा है आदिवासियों का बसेरा, वन विभाग कर रहा अनदेखी

image

Feb 24, 2020

कवर्धाः कबीरधाम जिले की पहचान पर्यटक स्थल के नाम से है, लेकिन इस पर्यटक स्थलों पर अब दाग लगता जा रहा है। ऐसा ही एक पर्यटक स्थल सरोदा बांध व गार्डन साथ ही आसपास के जंगल हैं, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं, लेकिन इसे सहेज पाने में वन विभाग के अफसर असफल दिखाई दे रहे हैं। सरोदा बांध के आसपास बड़ी संख्या में बैगा व अन्य जाति के लोग यहां हरियाली पेड़ पौधों को काटकर झाला बनाकर निवास करने लग गए हैं। जबकि जिले सहित बाहर के लोग यहां सुकुन का पल बिताने एकांत में घूमने आते हैं।

पेड़ पौधों के साथ-साथ एक बड़े पर्यटक स्थल का अस्तित्व खतरे में

अब पूरे जंगल में घर बनना शुरू हो गया है। छोटे बड़े पौधों की बलि देकर दो दर्जन से अधिक घर बन गए हैं। वहीं जहां बड़ी संख्या में लोग रहने लगे है। इससे पेड़ पौधों के साथ-साथ एक बड़े पर्यटक स्थल का अस्तित्व खतरे में है। जिसे रोक पाने में वन विभाग के अफसर नाकाम दिखाई दे रही है। यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में सरोदा लोगो का जाना ही बन्द हो जाएगा। इस विषय पर कवर्धा रेंजर अंकित पाण्डेय से बात करने फोन लगाया गया पर वे फोन नही उठाये। इस प्रकार जिम्मेदार अधिकारी वनों व जंगल की सुरक्षा को लेकर जरा भी गंभीर दिखाई नही दे रहे है।