Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः ट्रक युनियन बस्तर परिवहन संघ दो साल बाद फिर चुनावी समर में

image

Mar 17, 2019

आशुतोष तिवारी- भारतीय जनता पार्टी के दो गुटों की आपसी खीचंतान मे बलि का बकरा बने 1200 सदस्यीय ट्रक युनियन बस्तर परिवहन संघ दो साल के वनवास के बाद फिर चुनावी समर में हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे बस्तर परिवहन संघ के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हैं। लगभग 30 हजार लोगों से सीधे जुडे परिवहन के व्यवसाय का केन्द्र बस्तर परिवहन संघ के चुनाव आगामी 18 मार्च को संपन्न होगें। विगत 15 वर्षो से भाजपा और कांग्रेस की राजनीति का केन्द्र बने इस गैर राजनीतिक परिवहन व्यवसाय संगठन के चुनाव में फिर कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदु और भाजपा के महेन्द्र सिंह नयन चुनाव मैदान में है। इसके साथ ही एक और पैनल जिसे राजनीतिक तौर पर तटस्थ कहा जा सकता है, इस पैनल से प्रदीप पाठक अपने पैनल सहित मैदान में हैं। देखना होगा कि गैर राजनीतिक समझे जाने वाले परिवहन संघ के चुनाव परिणाम अघोषित रूप से किस राजनैतिक दल के पाले मे जाते हैं। समझा यह भी जा रहा है कि इस परिवहन संघ के चुनाव परिणाम कहीं ना कहीं लोकसभा चुनाव परिणाम में अपनी छाप छोड सकते हैं।  

तीन पैनल के कुल 26 प्रत्याशी अपनी किस्मत रहे आजमा

बस्तर संभाग मे परिवहन व्यवसाय की रीड समझे जाने वाले संघ के कार्यालय में 2 साल से प्रशासन द्वारा जड़ा गया ताला अंतत कांग्रेस की सरकार बनते ही खोल दिया गया। एक बार फिर से इस परिवहन संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एशिया के सबसे बडे इस ट्रक युनियन मे 3 हजार से भी अधिक ट्रकों का परिचालन होता है और बस्तर के 30 हजार लोगों के लिए रोजगार का मुख्य साधन है। 2 साल बाद हो रहे संघ के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की प्रकिया के साथ ही सभी प्रत्याशी प्रचार प्रसार में लग गये हैं। 18 मार्च को होने वाले इस चुनाव के लिए तीन पैनल के कुल 26 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। जिसमें एकता पैनल के मलकीत सिंह गैदु, युवा पैनल के प्रदीप पाठक और धरना पैनल के महेन्द्र सिंह नयन अपने अपने पैनल के साथ बीपीएस के चुनावी मैदान में है। सभी अपने अपने जीत का दावा कर रहे है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी की निगाहें बीपीएस चुनाव के परिणाम में टिकी हुई हैं।