Loading...
अभी-अभी:

महिला ने दिया एक साथ 6 बच्चों को जन्म, सभी की मौत

image

Feb 28, 2019

रवि गोयल- जांजगीर चाम्पा जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि पूर्णरुप से विकसित नहीं होने के कारण सभी बच्चों की मौत हो गई। जिले के इतिहास में यह पहला मामला है। जब एक साथ एक ही महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया हो। ग्राम नंदेली निवासी गंगा चंद्रा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज महिला ने  एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया।

चार माह के अविकसित बच्चे थे

डॉक्टर ने बताया कि महिला करीब महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म और पेट दर्द की शिकायत लेकर कल रात को अस्पताल में आई थी। जिस पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुबह प्रसव पीड़ा बढ़ने पर डॉक्टरों ने उसका प्रसव कराया। जिसमें अविकसित 6 बच्चों को महिला ने जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि महिला का अगर पूर्व में सोनोग्राफी कर जांच कर ली जाती तो संभवतः कुछ बच्चों को बचाया जा सकता था। महिला द्वारा गांव में ही जांच और दवा ली जा रही थी। वहीं परिजनों ने बताया कि महिला की पहली डिलिवरी थी और इस घटना से परिवार काफी दुखी है। प्रसव के बाद अब महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।