Loading...
अभी-अभी:

खेत चलो अभियान के तहत आज पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने किया श्रमदान

image

Jul 26, 2018

ज्ञान खरे : जनता कांग्रेस द्वारा खेत चलो अभियान के तहत आज पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव भुईगांव में बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने हल चलाकर और धान रोपाई कर श्रमदान किया है।

जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी द्वारा खेत चलो अभियान का आगाज किया गया है जिसके तहत आज तीसरा दिन जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक के द्वारा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खेत चलो अभियान के तहत आज पामगढ़ के ग्राम पंचायत पामगढ़ में और भुईगांव में हल चलाकर बियासी और धान रोपाई की गई है।

सियाराम कौशिक ने कहा है कि यदि जनता कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आती है तो किसानों के धान को 2500 क्विंटल में खरीदा जाएगा, भाजपा सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कौशिक ने कहा की छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से ऐसी सरकार बैठी है जो किसानों के हित में कुछ काम नहीं करती है। 

सिर्फ अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अपने चहेतों को काम दिया जा रहा है छत्तीसगढ़ की जनता खुश नहीं है महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के ऊपर भी यह सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है।