Loading...
अभी-अभी:

लोकसभा चुनाव 2019 : अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 66% मतदान

image

Apr 19, 2019

अमर मंडल : पखांजुर लोकसभा चुनाव की द्वितीय चरण की कांकेर लोकसभा के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 66% मतदान होने की बात सामने निकल कर आई है जो लोकसभा चुनाव के अब तक के सबसे ज्यादा प्रतिशत मतदान आंकड़ा है। 

49 मतदान दल 
आपको बता दें की कांकेर लोकसभा के अंतागढ़ विधानसभा में पखांजुर मुख्यालय से 122 व अन्तागढ़ मुख्यालय से 85 मतदान दल मतदान कराने रवाना किया गया था जिसमें 49 मतदान दल अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र के लिए हेलीकप्टर भेजा गया था। सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान पूर्ण कर मतदान कर्मी दल के साथ वापस मुख्यालय वापस लौट रहे है। मतदान दलों का वापस आना अब भी जारी है। 

7 दल कल आएंगे वापस
पखांजुर से 9 मतदान दल जो अतिसंवेदनशील केंद्रों में चुनाव कराने हेलीकप्टर से गया था उसमें 2 दल अब तक वापस मुख्यालय लौटा बाकी 7 दलों को हेलीकप्टर से कल सुबह लाया जाएगा।

महिला कर्मी भी नक्सली इलाके के मतदान केंद्रों में
मतदान कार्य सम्पन्न कराने महिला कर्मी भी नक्सली इलाके के मतदान केंद्रों में भेजा गया था वे भी पखांजूर मुख्यालय मतदान कार्य सम्पन्न कराकर वापस लौटे है। सभी कर्मियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है कही न कही लोकतंत्र की जीत है जो नक्सलियों के गोलियों की धमकी के आगे जीत दर्ज किया है।