Loading...
अभी-अभी:

बलरामपुर : खेत में लगी आग, 6 एकड़ में लगी फसल जलकर खाक

image

Apr 25, 2019

सुनील पासवान : बलरामपुर जिले के ग्राम दुधनिया में गेहूं की फ़सल में भीषण आग लगने से 6 एकड़ में लगी फसल जलकर खाक हो गई। किसान गेहूं की फसल की कटाई करके खलिहान में रख लिया था उसमें आग लग गई और पूरी फसल जलकर खाक गो गयी। खेत से लगा हुआ किसान का घर भी आग की चपेट में आ गया।

यह घटना ग्राम दुधनिया की है, जहां आज गुलादि मेहता की खेत में आग लग गई। जिससे उसकी 6 एकड़ की गेंहू की फसल जलकर खाक हो गयी। इसके अलावा आग से घर में रखा टीवी और अन्य सामान भी आग से जल गया। आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया, फसल जलने से किसान का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नही चल सका है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पंचनामा शुरू कर दिया है।