Loading...
अभी-अभी:

बिहार चुनाव में NDA की बढ़त: भूपेश बघेल ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, सीएम साय ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

image

Nov 14, 2025

बिहार चुनाव में NDA की बढ़त: भूपेश बघेल ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, सीएम साय ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बढ़त मिलते ही छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीत का जश्न मनाते हुए मंत्रियों को मिठाई खिलाई।

बघेल का चुनाव आयोग पर तीखा हमला

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को व्यंग्यात्मक बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आपने कड़ी मेहनत की—64 लाख वोट काटे, 16 लाख नए आवेदनों के बदले 21 लाख वोट जोड़े। धांधली पर धांधली, भाजपा को इससे बेहतर सहयोगी नहीं मिल सकता।” बघेल ने चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता का दावा किया।

सीएम के सलाहकार का पलटवार

मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने बघेल के बयान को लोकतंत्र विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक EVM और चुनाव व्यवस्था पर झूठे आरोप लगाकर जनता का विश्वास कमजोर किया है। झा ने राहुल गांधी से पहले हार की जिम्मेदारी लेने की मांग की और ऐसे बयानों को संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताया।

रायपुर में मिठाई का दौर

NDA की बढ़त के साथ भाजपा मुख्यालय में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बिहार में गठबंधन की मजबूत स्थिति की बधाई दी।

Report By:
Monika