Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ : 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, 10 मई को घोषित होंगे परिणाम

image

Apr 25, 2019

सत्या राजपूत :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और 12वीं लगभग 99.5 कापियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। निर्धारित समय पर परीक्षा के परिणाम 10 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस भी 12 वी के परिणाम पहले जारी किया जाएगा, अधिकारियों की मुताबिक 12 वीं के नतीजे इसलिए पहले जारी किया जाएगा क्योकि 12 के बाद बच्चों कॉलेजों में दाखिला लेना होता है।

इसीलिए पहली प्राथमिकता 12वीं की रहेगी। सचिव बीके गोयल ने कहा कि मूल्यांकन का लगभग पुरा हो गया है, अंको का टेबुलेशन, अंक फीडिंग  के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। कॉपियों के मुल्यांकन के लिए माशिमं ने प्रदेश में विषय आधारित 20 हजार  मूल्यांकनकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। बता दें कि इस साल 10 वीं में 3 लाख 96 हजार 986 तो वहीं 12 वीं में 2 लाख 74 हजार 46 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।