Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन की विकास यात्रा पहुंची जांजगीर, क्षेत्र के लोगों को दी करोंड़ो की सौगात

image

Jun 2, 2018

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा लेकर जांजगीर पहुंचे जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगात दी अपने मुखिया को अपने बीच पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर सौगातों की बौछार कर दी, मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह विकास रथ लेकर जांजगीर के पामगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित किया चिलचिलाती धूप में लोगों का जनसैलाब देखकर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने पामगढ़ में 124 करोड़ 41 लाख रुपए के विभिन्न 42 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया जिसमें क्षेत्र में सड़कों का जाल, स्कूल भवन और नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे साथ ही 36 हजार 729 हितग्राहियों को बोनस का वितरण, आबादी पट्टा, औजार, साइकिल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री का वितरण मुख्यमंत्री के हाथों किया गया,
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग विकास का विरोध कर रहे हैं और वे क्षेत्र में विकास खोजने निकले उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि अगर विकास देखना है तो जांजगीर आकर विकास देख सकते हैं।

ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत का दिया दर्जा
मुख्यमंत्री ने पामगढ़ में संबोधन के दौरान 2 बड़ी घोषणाएं भी की उन्होंने ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के 10 हजार से अधिक आबादी वाले सभी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने का ऐलान भी किया उनके द्वारा शिवरीनारायण को तहसील का दर्जा प्रदान करने की घोषणा भी की गई,

डां रमन सिंह विकास रथ मे सवार होकर जांजगीर पहुंचे, पामगढ से 27 किलो मीटर की यात्रा करते हुए डां. रमन सिंह के स्वागत मे पामगढ अकलतरा और जांजगीर चांपा विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ आम लोगो ने स्वागत किया, आतिशवाजी के साथ फूल माला और आरती थाल से हुए स्वागत को देख कर डां रमन सिंह गदगद हो गए।

मुख्यमंत्री ने जांजगीर के लोगों को दिया धन्यवाद 
विकास रथ लेकर मुख्यमंत्री जांजगीर पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया, लोगों का उत्साह और स्वागत देखकर मुख्यमंत्री ने जांजगीर के लोगों को धन्यवाद दिया आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जांजगीर को विकास के मामले में प्रथम जिला बताया वही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने यहां धान उत्पादन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है राज्य में सबसे ज्यादा धान का बोनस इस जिले के किसानों को मिला जिसके कारण छत्तीसगढ़ आज धान उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है और छत्तीसगढ़ के अलावा 6 राज्यों को भी अनाज उपलब्ध करा रहा है जांजगीर में मुख्यमंत्री ने 245 करोड़ 77 लाख रुपए के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया वही 57 हजार 534 हितग्राहियों को बोनस, आबादी पट्टा, औजार, साइकिल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री वितरण किया गया।

सीएम रमन ने जीता लोगों का दिल
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जांजगीर चांपा जिले के लोगो को करोडो कि सौगात देकर एक बार फिर लोगो का दिल जीत लिया है, जिससे क्षेत्र के लोग भी प्रदेश के मुख्या को बार बार धन्यवाद दे रहे है, विकास यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, राज्य औषधीय बोर्ड के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, सांसद कमला देवी पाटले, पार्टी के विधायक सहित हजारो कि संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।