Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ः चुनावी तैयारियां शुरु , कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने किया जा रहा प्रयास

image

Jan 30, 2018

**रायगढ़**। छत्तीसगढ़ में चुनावी वर्ष को देखते हुए कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। पहले जन अधिकार पद यात्रा उसके बाद अब कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के जरिए एक साथ जोडऩे के लिए लग गई है। बूथ मैनेजमेंट सहित चुनाव के समय ज्यादा से ज्यादा अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए टिप्स भी दी जा रही हैं, और इसके लिए कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद करूणा शुक्ला को जिम्मेदारी दी है। **पूर्व सांसद करूणा शुक्ला पहुंची रायगढ़...** करूणा शुक्ला कल शाम रायगढ़ पहुंची और जिला कांग्रेस कमेटी में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से अलग-अलग भेंट करके फीडबैक लिया। साथ ही साथ चुनाव के समय बूथ मैनेजमेंट सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बारे में चर्चा भी की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है, और इसीलिए वो अपने सहयोगियों के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं से मिलकर जानकारियां ले रही है। उन्होंने यह भी माना कि वर्तमान में कांग्रेस के पास जिले की पांच विधानसभा सीटों में से मात्र 2 विधानसभा सीटें हैं, जबकि पांचों विधानसभा सीटे कांग्रेस के पास रहती थीं। चर्चा के दौरान उन्होंने रमन सरकार को घोटालों एवं बडी घटनाओं को लेकर भी जमकर घेरा।