Loading...
अभी-अभी:

देश को बचाना है तो नरेन्द्र मोदी को जिताना है : पूर्व कृषि मंत्री

image

Apr 5, 2019

रवि गोयल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल आज एक दिवसीय प्रवास में जांजगीर चांपा लोकसभा पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जांजगीर के रेलवे स्टेशन से कचहरी चौक तक बाजे गाजे के साथ एक विशाल रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर चांपा लोकसभा पहुंचे, भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जांजगीर के कचहरी चौक में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया, और लोकसभा के भाजपा प्रत्याशियों गुहा राम अजगल्ले को जीताने के अपील जनता से किया। चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशियों गुहा राम अजगल्ले के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और गुहा राम अजगल्ले का नामांकन दाखिल करवाया।

नामांकन दाखिल कराने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी पुरे छत्तीसगढ़ में अच्छे मतों से जीत कर आएगी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिताना ही हमारा मुद्दा है और देश को बचाना है तो नरेन्द्र मोदी को जिताना है, यही हमारा मुद्दा है।