Loading...
अभी-अभी:

अब बदमाशों और मनचलों की खैर नहीं, पुलिस ने उठाया ये कदम

image

Feb 2, 2018

**कोरबा**। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मनचलों और बदमाशों की अब शामत आने वाली है।अब बदमाशों व मनचलों की खैर नहीं होगी। जिला पुलिस महकमा ने महिला सुरक्षा की दिशा में कारगर कदम उठाते हुए महिला रक्षा टीम का गठन किया है। **महिला रक्षा टीम का गठन...** बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं एवं बच्चों पर हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए महिला रक्षा टीम का गठन किया गया है। मनचलों व बदमाशों से महिला रक्षा टीम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करेगी। **सादे कपड़ों में करेगी पेट्रोलिंग...** पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को महिला रक्षा टीम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि महिला रक्षा टीम के लिए सहायक एवं पर्वेक्षण अधिकारी का जिम्मा प्रशिक्षु डीएसपी दीपिका मिंज को दिया गया है। महिला टीम जिले के संपूर्ण संदिग्ध इलाके एवं स्कूल, कॉलेज के पास सादे कपड़ों में पेट्रोलिंग करेगी। बदमाशों व मनचलों पर निगरानी रखते हुए उन पर कार्रवाई करेगी। महिलाओं पर हो रहे अपराध जैसे छेड़छाड़, , अश्लील हरकत, अनाचार, अपहरण, घरेलू हिंसा, साईबर क्राइम व महिलाओं से संबंधित अन्य अपराधों की रोकथाम एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए टीम का गठन किया है। साथ ही कार्यशाला आयोजित करने के लिए महिला सहायता एवं परिवार परामर्श केन्द्र में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को रक्षा टीम में शामिल किया गया है। **टीम करेगी दो पालियों में काम...** रक्षा टीम ए व बी दो पालियों में क्रमश: प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तैनात रहेगी। पुलिस कप्तान द्वारा आज महिला रक्षा टीम की शुरूआत की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल व अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।