Loading...
अभी-अभी:

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू चुनाव जीते, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जीत का जश्न

image

May 24, 2019

रेखराज : लोकसभा 2019 के नतीजे घोषित हो चुके है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू 90 हजार के अधिक निर्णायक बहुमत से चुनाव जीत चुके है। एक निर्णायक बहुमत के बाद भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया।

आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बांटी गईं। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व महासमुंद विधायक विमल चोप़ड़ा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूनम चंद्राकर की अगुवाई में चुन्नीलाल साहू का आतिशी स्वागत किया गया। चुन्नीलाल साहू ने अपने जीत का श्रेय पीएम मोदी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया। साथ ही क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की बात कही।