Loading...
अभी-अभी:

MANREGA : सारंगढ़ विकासखंड में 125 पंचायतों में प्रतिदिन 10 हजार श्रमिकों को मिल रहा है रोजगार

image

May 7, 2020

भारतभूषण साहू : प्रदेश में व्यापक स्तर पर शुरू किए गए मनरेगा कार्यों से आजीविका संवर्धन के अनेक कार्य हो रहे हैं। सामुदायिक और हितग्राहीमूलक दोनों तरह के कार्यों से गांवों में बड़ी संख्या में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है। सारंगढ़ विकासखंड की 125 ग्राम पंचायतों में अभी मनरेगा के अंतर्गत 540 काम चल रहे हैं। इन कार्यों से विकासखंड के एक लाख मजदूरों को सीधे रोजगार मिला हुआ है।

मनरेगा के तहत अभी गांवों में तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, गोठान और नाला निर्माण जैसे कार्य बड़ी संख्या में लिए गए हैं। कोविड-19 का संक्रमण रोकने सभी कार्यस्थलों में सामाजिक और शारीरिक दूरी बरतते हुए काम कराए जा रहे हैं। काम शुरू करने के पहले मजदूरों के हाथ सैनिटाइजर, हैंडवाश या साबुन से धुलवाए जा रहे हैं। मुंह ढंकने के लिए श्रमिक मास्क या गमछे का उपयोग कर रहे हैं। काम की माँग को देखते हुए कई गांवों में एक से ज्यादा काम शुरू किए गए हैं।