Loading...
अभी-अभी:

अब महिलाएं करेंगी टैक्स वसूली, नगर निगम ने जारी किया फरमान

image

Feb 24, 2018

रायगढ़। नगर निगम अब एक बड़ा वसूली अभियान चलाने जा रहा है और इसके लिए उसने एक नई स्कीम शुरू की है जिसके तहत अब नगर निगम जल कर, मल कर, संपत्ति कर के अलावा अन्य टैक्स की वसूली भी महिलाओं के माध्यम से कराने जा रहा है।

बकाया है करोड़ों रूपए का टैक्स... 

बता दें कि इसके लिए नगर निगम में महिलाओं को टैक्स वसूली के तहत जोड़ते हुए  अभियान चलाने जा रहा है। नगर निगम में अब तक टैक्स की वसूली विभागीयअधिकारियों द्वारा ही की जाती रही है जिसके चलते आज भी नगर निगम के उपर पुराने वार्डो सहित निगम के सभी 48 वार्डो में करोड़ों रूपए के टैक्स की वसूली बकाया है। साथ ही साथ वसूली समय पर नही होनें से निगम का खजाना भी खाली है। 

निगम आयुक्त को भेजा पत्र...

गौरतलब है कि राज्य शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त को एक पत्र भेजा है जिसमें निगम के सभी टैक्सों की वसूली महिलाओं द्वारा बनाए गए स्व सहायता समूह को देने की बात कही है, जो निगम के आयुक्त के अनुसार दी गई सूची के आधार पर हर वार्ड में जल कर, मल कर, संपत्ति कर आदि की वसूली करेगी। 

इस संबंध में निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा है कि रायगढ़ नगर निगम में जल्द ही स्व सहायता समूह महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी दे रहे है और हर वार्डो में अलग-अलग स्व सहायता समूह जाकर डोर टू डोर टैक्स की वसूली करेंगे। उनका कहना है कि वसूली समय पर करने के अलावा पुरानी बकाया टैक्स वसूली भी इनको सौंपी जाएगी।