Loading...
अभी-अभी:

पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड में 72वें नवआरक्षकों के दीक्षांत समारोह का आयोजन

image

Apr 9, 2019

राजनांदगांव जिले के पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड में 72वां नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता थे। समारोह में प्रदेश भर के 117 नवआरक्षकों ने देश सेवा, कर्तव्य, निष्ठा की शपथ ली।

आज जिले के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में 117 नवआरक्षकों ने देश सेवा, कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर नवआरक्षकों ने रंगारंग मार्च पास्ट कर सलामी दी। 

तत्पश्चात दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने परेड का निरीक्षण किया, उसके बाद नवआरक्षको ने भारतीय संविधान की शपथ ले, अपने आप को देश की रक्षा हेतु समर्पित किया।  समारोह को संबोधित करते हुए दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह सभी नव आरक्षक देश की रक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तैनात किए जाएंगे।