Loading...
अभी-अभी:

पांच सौ से ज्यादा छात्राओं के लिए प्रबंधन ने किया सावन महोत्सव और तीज फेस्टिवल का आयोजन

image

Aug 13, 2018

हेमंत शर्मा : रायपुर के रामनाथ भीमसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित गोदावरी और रमेश सेवा सदन में रहने वाली साढ़े पांच सौ से ज्यादा छात्राओं के लिए प्रबंधन ने सावन महोत्सव और तीज फेस्टिवल का आयोजन किया।

बता दें इस महोत्सव में छात्राओं ने हाथों में मेहंदी लगाने से लेकर पारंपारिक कपड़ों में तैयार सभी रस्में पूरी की। आराध्यों की पूजा और युवतियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया, जिसके बाद छात्राओं के लिए डांस कंपटीशन, हाउजी और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सेवा सदन की संचालिका प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि हर साल सेवा सदन में पारंपारिक त्यौहारों को पूरे रस्मों रिवाज के साथ मनाया जाता है ताकि नई पीढ़ी अपनी सदियों पुरानी परंपराओं से जुड़ी रहे। यही कारण है कि बहू और लड़कियों का त्यौहार माने जाने वाले सावन और तीज को सेवा सदन में इतने धूमधाम से मनाया गया। इस महोत्सव में भाग लेने वाली छात्राओं ने बताया की सेवा सदन के पारिवारिक माहौल के कारण उन्हें घर की कमी नहीं महसूस होती, सभी युवतियां साथ मिलकर सभी त्यौहारों को यहां धूमधाम से मनाती हैं।