Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कांग्रेस के भोलाराम साहू को दी करारी मात

image

May 24, 2019

राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में भाजपा को हैट्रिक मिली हैं। आज हुई मतगणना में कांग्रेस के भोलाराम साहू को परास्त कर भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा की मतगणना आज अपने तय समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई। मतगणना के शुरू होते ही शुरुआती रूझान में ही भाजपा ने अपनी बढ़त बनाए रखा और अंतिम परिणाम तक कांग्रेस के भोलाराम साहू को परास्त कर भाजपा के संतोष पांडे ने 111546 वोटों से विजय प्राप्त की। संतोष पांडे की जीत सुनिश्चित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बाजे-गाजे की धून पर झूमते नजर आए।

 इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद संतोष पांडे ने कहा कि यह जीत देश के नाम समर्पित है। राजनांदगांव में विकास की संभावनाओं को लेकर संतोष पांडे ने कहा कि राजनांदगांव में पेयाजल को प्राथमिकता के तौर पर लेकर और कई काम है जिससे बेहतर तरीके से किया जा सकता है। अपनी ऐतिहासिक जीत को संतोष पांडे में मोदी की सुनामी बताया। 

राजनांदगांव कवर्धा लोकसभा सीट से भाजपा को एक के बाद एक लगातार जीत मिली, इस जीत को कायम रखने में भाजपा के संतोष पांडे भी सफल हुए। अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे संतोष पांडे अपनी जीत के लिए सभी मतदाताओं का आभार भी जताया।