Loading...
अभी-अभी:

सरगुजा लोकसभा सीट की तैयारी को लेकर भाजपाईयों ने रखा सीतापुर में सम्मेलन

image

Mar 27, 2019

राम कुमार यादव : सरगुजा लोकसभा सीट की तैयारी को लेकर भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन सीतापुर में रखा गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, राज्य सभा सांसद रामविचार सहित सरगुजा लोकसभा प्रत्यासी रेणुका सिंह मौजूद रही।

बता दें कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा जीतने के लिए बतौर प्रयोग प्रदेश के सभी 10 सांसदों के टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को टिकट दे चुकी है। ऐसे में आज छत्तीसगढ़ के स्टार प्रचारक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सीतापुर के स्टेडियम ग्राउंड में भाजपा के पक्ष में हुंकार भरी और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर कर्ज लेने के मामले को लेकर जमकर कटाक्ष किया। 

साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक को देश की सम्मान की बात बताई इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में टिकट काटे जाने के मामले में केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय और कमलभान सिंह के लिए लोगों से ताली भी बजवाई। इससे साफ देखा जा सकता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कितना घमासान हो सकता है।