Loading...
अभी-अभी:

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में कराई आपत्ति दर्ज

image

Apr 8, 2019

भूपेंद्र सिंह : लोकसभा चुनाव 2019 पिछले चुनाव की अपेक्षा सोशल मीडिया का सहारा लेकर आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी एक दूसरे पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता ने कौशल सिंह ठाकुर की पोस्ट पर चक्रधर नगर थाने में आपत्ति दर्ज कराई है रायगढ़ शहर में यह तीसरा मामला है जिस पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में कुछ पार्टी कार्यकर्ता अपनी सीमाएं लांग रहे हैं जिससे समाज में एक गलत संदेश जा रहा है। ऐसे लोगों पर प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर लोकसभा चुनाव को देश और समाज के हित के लिए शांति और आदर्श स्थापित करना चाहिए जिससे एक अच्छे समाज की परिकल्पना कर सके।