Loading...
अभी-अभी:

चुनाव प्रशिक्षण का कलेक्टर सीईओ ने लिया जायजा, मगरलोड का किया औचक निरीक्षण

image

Mar 14, 2019

टी.एल सिन्हा : मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में चुनाव संबंधी सभी विभाग के 301 अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेनिंग बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में दी जा रही है। जिसमें चुनाव संबंधी मशीन मतपत्र पीठासीन अधिकारी सेक्टर अधिकारियों को चुनाव में पूरी तरह सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है।

चुनाव संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी लेने धमतरी कलेक्टर रजत बंसल एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम ने ट्रेनिंग सेंटर में अधिकारियों से चर्चा कर जायजा लिया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नेजनपद पंचायत मगरलोड का औचक निरीक्षण किया कलेक्टर ने सभी कक्षों का अवलोकन किया। तथा संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।

इस निरीक्षण पर तहसीलदार एबीईओ मनीष कुमार ध्रुव जनपद पंचायत सीईओ, आर के ध्रुव जनपद पंचायत, इंस्पेक्टर दीपक भीमगज सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे कलेक्टर को सिंचाई नहर  एवं अन्य विभाग की शिकायत मिला जिस पर कार्यवाही करने की बात कही।