Loading...
अभी-अभी:

नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे मतदाता

image

Dec 21, 2019

मनोज मिश्रेकर : नगर निगम चुनाव को लेकर आज सुबह से ही मतदाताओं में मतदान करने का उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोग मतदान स्थल पर पहुंचे । वहीं पहले मतदान फिर बाकी काम की सोच लेकर महिला मतदाता भी पोलिंग बूथ में सुबह से ही नजर आई। 

नगरी निकाय चुनाव के तहत आज संपन्न हो रहे हैं। मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया, लोग निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से पूर्व ही मतदान स्थल पर पहुंच गए और पहले मतदान फिर दूसरा काम की तर्ज पर वोट देकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मतदान स्थल पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मतदाताओं ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों से परे हटकर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी का चुनाव कर रहे हैं, जो अपने वार्ड का बेहतर विकास कर सके। 

राजनांदगांव जिले के सात नगरी निकाय क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो रहा है। वहीं राजनंदगांव शहर की बात की जाए तो यहां के 1 लाख 24 हजार 6 सौ 1 मतदाता वाले नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 51 वार्डों में 198 प्रत्यासी चुनाव मैदान में हैं। राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में  63 हजार 8 सौ 60 महिला मतदाता हैं,  वहीं  7 हजार 7 सौ 39 पुरुष मतदाता हैं। जिसमें से 3 हजार 1 सौ 21 महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। वहीं 9 सौ 75 ऐसे युवा मतदाता हैं जो पहले बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।