Apr 7, 2019
राजकुमार दुबे : भानुप्रतापपुर में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरण महोत्सव का आयोजन वृंदावन के संत रितेश्वर महाराज के द्वारा भानुप्रतापपुर में आयोजित किया गया। इस जागरण महोत्सव में पहुंचे रितेश्वर महाराज ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में होने वाले इस पर्व में आप सभी भाग लें और एक अच्छी सरकार निर्वाचित कर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। मतदान का प्रतिशत जितना अधिक होगा देश में लोकतंत्र उतना मजबूत होगा। राम जन्म भूमि के सवाल पर रितेश्वर महाराज ने कहा कि मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि देश में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित हुए।
हालांकि रितेश्वर महाराज ने अधिक समय धार्मिक बातों का उल्लेख किया धार्मिक दृष्टांत सुनाएं जो लोगों को बहुत अच्छे लगे इसके बाद उन्होंने मतदान करने की अपील की। इस पूरे आयोजन में विधायक मनोज मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।