Loading...
अभी-अभी:

जापान में भारी बर्फबारी, ट्रेन में फंसे रहे 430 लोग

image

Jan 12, 2018

कल जापान में भारी बर्फबारी हुई जिसके चलते करीब 430 लोग रातभर एक ट्रेन में फंसे रहे। यहां तक की जापानी समुद्र तट का अधिकतर हिस्सा बर्फ की चादर से पूरा ढंक गया था। यह पूरी जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी। शिनिची सेकी जोकि जेआर ईस्ट रेलवे कंपनी की निगाता शाखा के प्रवक्ता है उनके मुताबिक गुरुवार शाम करीब 15 घंटे तक ट्रेन को रोक कर रखा गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया। सेकी ने बताया कि 4 डिब्बों वाली ये ट्रेन बृहस्पतिवार को एक घंटे से अधिक की देरी से शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भारी बर्फ के बीच निगाता शहर से रवाना हुई। बर्फ जमा होने की वजह से ट्रेन के पहिए न मुड़ पाने की वजह से ट्रेन स्टेशन से पहले ही करीब 7 बजे एक रेलवे क्रॉसिंग पर रुक गई। सेकी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।