Loading...
अभी-अभी:

श्रीलंकाः कानून में किया बदलाव, अब महिलाएं भी खरीद सकेंगी शराब

image

Jan 11, 2018

**कोलंबो।** श्रीलंका सरकार ने अब महिलाओं को शराब खरीदने की अनुमति दी है। 60 सालों में पहली बार ये फैसला लिया गया है। श्रीलंका के वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने बुधवार को 1955 के एक कानून में बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत महिलाओं के शराब खरीदने पर पाबंदी थी। सरकार ने माना है कि यह कानून महिलाओं के साथ भेदभाव करता था। अब इस बदलाव के बाद देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं शराब खरीद सकेंगी। इसके साथ ही महिलाएं अब उन जगहों पर काम भी कर सकेंगी, जहां शराब की बिक्री होती है। **सोशल मीडिया पर दिया धन्यवाद...** पुराने कानून के तहत महिलाओं को रेस्तरां और बार में काम करने या शराब पीने के लिए सरकार के आबकारी आयुक्त से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं के बड़े तबके ने इस बदलाव का स्वागत किया है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोशल मीडिया पर इस फैसले के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया है, वहीं कुछ लोगों ने आशंका भी जताई कि इस निर्णय से महिलाओं पर बुरा असर पड़ेगा और वे शराब के लत की शिकार हो सकती हैं।