Loading...
अभी-अभी:

अपराधियों के हाैंसले बुलंद, बिहार में दिनदहाडे़ युवक की हत्या

image

Jan 11, 2018

**मुंगेर**। शहर में एक शख्स की दिनदहाडे गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स डीजल शेड कर्मी था। गोलीबारी की यह घटना जमालपुर ईस्ट कॉलनी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक दिनेश लखीसराय जिले के घोघी बरियारपुर गांव का रहने वाला था, और यहाँ डीजल शेड कर्मी के तौर पर काम करता थाष **बाईक पर आए थे ,गोली मारकर फरार...** प्राप्त जानकारी अनुसार दिनेश मंडल रोज की तरह सुबह पैदल ही आठ बजे ड्यूटी के लिए जमालपुर कारखाना डीजल शेड जा रहा था, कि इसी बीच डीजल शेड से करीब 50 मीटर दूरी पर दो बाइक पर बैठकर चार अज्ञात बदमाश आए और दिनेश पर हमला कर दिया। इसके बाद पीछे से दो गोली मारी औऱ फरार हो गए।गोली लगने से दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। **इनका कहना है...** सूचना पर सदर एएसपी हरि शंकर कुमार, ईस्ट कॉलनी थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे, एएसपी हरि शंकर ने कहा कि “हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है.” उन्होंने बताया कि मामले की जांच जा रही है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।