Loading...
अभी-अभी:

इसरो ने बनाया इतिहास, एक साथ 31 सैटेलाइट भेजे अंतरिक्ष में

image

Jan 12, 2018

इसरों ने आज के दिन पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है। आज इसरो ने 31 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) PSLV में 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर दिया गया। इसरो ने अपने 100वें उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में प्रक्षेपित किया साथ ही भारत ने पाक ​को अपनी इस उपलब्धि से हिला भी दिया है। इंडिया की इस उपलब्धि पर पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के लिए कहा कि इंडिया दोहरी नीति अपनाने का काम कर रहा है। पाक ने उपग्रहों का उपयोग बताते हुए कहा ​कि इन उपग्रहों का उपयोग भारत नागरिक और सैन्य उद्देश्य में भी कर सकता है। और इसलिए ये आवश्यक भी है कि इसका उपयोग सैन्य क्षमताओं के लिए ना करे, ऐसा होने से इसका क्षेत्र पर गलत प्रभाव पड़ेगा। वहीं सूत्रों के मुताबिक इसरो ने अपनी वेबसाइट पर गुरुवार को लिखा, PSLV-C 440 के चौथे चरण के प्रणोदक को भरने का काम चल रहा है। चौथे चरण के PSLV-C-40 की ऊंचाई 44.4 मीटर और वजन 320 टन है। PSLV के साथ 1332 किलो वजनी 31 उपग्रह एकीकृत किए गए हैं ताकि उन्हें प्रेक्षपण के बाद पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में तैनात किया जा सके। भेजे जा रहे कुल 31 उपग्रहों में से 3 इंडियन हैं और 28 छह देशों से हैं : कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका। सैटेलाइट केंद्र निदेशक एम. अन्नादुरई ने कहा कि माइक्रोउपग्रह अंतरिक्ष में इंडिया का 100वां उपग्रह होगा।